April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तरबूज से किसी की हत्या हो सकती है?, गया में महिला पर लगा है ये फल खिलाकर पति की जान लेने का आरोप

गया। बीते दिनों खबर आई थी कि मेरठ में मुस्कान नाम की एक महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर उसके जिस्म के टुकड़े कर नीले ड्रम में डाल कंक्रीट से भर दिया। आपने बीते दिनों ये खबर भी पढ़ी होगी कि एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की और फिर उसके शव को सांप से कई बार डसवा कर ये साबित करने की कोशिश की कि उसके पति की मौत सर्पदंश से हुई। अब बिहार के गया में एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। मृतक के परिवार ने महिला पर जो आरोप लगाया है, उसे सुनकर आप सन्न रह जाएंगे!

गया जिले में रहने वाले 25 साल के मंटू यादव की शादी 2022 में लखिया देवी से हुई थी। मंटू यादव की बीते दिनों जहर की वजह से मौत हो गई। मंटू यादव के परिवार का आरोप है कि उसे लखिया देवी ने तरबूज में जहर मिलाकर खिला दिया था! मंटू के परिवार का आरोप है कि तरबूज में लखिया ने मसाला के नाम पर जहर डालकर उसे अपने पति को खिला दिया। उनको शक है कि लखिया देवी का किसी और से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंटू यादव के परिवार के आरोप लगाने पर गया जिले की पुलिस ने लखिया देवी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि 2022 में मंटू की शादी हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद मायके चली गई लखिया देवी एक महीने पहले यानी अप्रैल में ही अपने ससुराल लौटी थी।

मंटू यादव के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद लखिया देवी ससुराल में कुछ वक्त रही। फिर उसका मन ससुराल में नहीं लगा और लखिया अपने मायके चली गई। मृतक के परिवार का कहना है कि मंटू यादव लगातार लखिया देवी को मना रहा था कि वो ससुराल आ जाए। मंटू और लखिया के बीच इस बात पर विवाद था। क्योंकि वो अपने पति को वक्त नहीं देना चाहती थी। आखिरकार मंटू यादव के साथ ससुराल लौटने पर लखिया देवी राजी हो गई। मंटू यादव के परिवार का कहना है कि लखिया देवी से उसे बहुत लगाव था। इसलिए जब लखिया ने उसे तरबूज दिया, तो मंटू ने उसे खा लिया और फिर उसकी जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *