April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नेटफ्लिक्स पर निरहुआ की एंट्री, रवि किशन के साथ सुलझाने वाले हैं लीगल केस

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की फिल्म मामला लीगल है तो सभी ने देखी होगी। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर अच्छा रिस्पांस मिला और फिल्म ने अपने नाम कई अवॉर्ड भी किए थे। ये सीरीज नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज थी लेकिन अब मामला लीगल है का दूसरा पार्ट भी आने वाला है और इसकी घोषणा नेटफ्लिक्स ने खुद की हैं लेकिन खास बात ये है कि इस सीरीज में निरहुआ भी दिखने वाले हैं..मतलब इस बार सीरीज में होगा भोजपुरी का डबल धमाका।

दिखेगा निरहुआ का जलवा

नए सीजन की जानकारी देते हुए नेटफ्लिक्स ने एक पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि जल्द ही दर्शकों को मामला लीगल है का दूसरा सीजन देखने को मिलेगा। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव भी दिखने वाले हैं और उनका पहला लुक भी रिवील कर दिया है जो हेरा-फेरी के अक्षय कुमार से मिलता है। एक्टर ने फटी शर्ट पहन रखी है लेकिन उसके साथ ही व्हाइट सनग्लासेस लगा रखे हैं। कुल मिलाकर एक्टर का लुक कॉमेडी वाइव दे रहा है। फैंस लुक को देखने के बाद सीरीज का ही इंतजार कर रहे हैं।

जल्द होने वाली है रिलीज

फिल्म में कुशा कपिला भी दिखने वाली हैं और बाकी सभी किरदार पुराने हैं। नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा-आर्डर…आर्डर…तारीख मिलने वाली है.. हंसी की…मामला लीगल है सीज़न 2 जल्द ही आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर!। फैंस सीरीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं। एक यूजर ने लिखा- रवि किशन और निरहुआ..दोनों को साथ देखने का इंतजार है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाहहह…दिनेश लाल यादव की एंट्री..मजा आने वाला है। एक अन्य ने लिखा- कब रिलीज होने वाली है ये फिल्म..।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *