April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारतीय वायु सेना फिर कराएगी ताकत का एहसास, पाकिस्तानी सीमा के पास अभ्यास का नोटम जारी

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश के दुश्मनों के अलावा पूरी दुनिया ने भी भारतीय सेनाओं की ताकत को देखा। अब भारतीय वायु सेना एक बार फिर से अपनी ताकत का एहसास कराने जा रही है। पाकिस्तान सीमा से सटे दक्षिणी क्षेत्र में आज वायुसेना युद्ध अभ्यास करेगी, इसके लिए नोटम जारी किया गया है। गुजरात के राजकोट के पास स्थित क्षेत्र में यह युद्धाभ्यास किया जाएगा। इस दौरान एयरस्पेस को आम हवाई यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। जिस जगह पर भारतीय वायुसेना अभ्यास करेगी वो पाकिस्तान की सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर है।

वायुसेना ने इस जगह को ही युद्ध अभ्यास के लिए चुना उसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल अरब सागर से सटा हुआ है यह क्षेत्र स्ट्रेटेजिक तौर पर बेहद अहम माना जाता है। इस क्षेत्र में आज यानी 4 जून को दोपहर 3:30 बजे से लेकर  रात 9:00 बजे तक भारतीय वायुसेना के द्वारा अपनी युद्धक तैयारियों के आंकलन के लिए विशेष अभ्यास किया जाएगा। वायुसेना के इस युद्धक अभ्यास में राफेल, जगुआर, सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों को शामिल किया जाएगा। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पिछले महीने पाकिस्तान सीमा के दक्षिणी सेक्शन पर भारतीय वायुसेना के अभ्यास के लिए एक नोटम जारी किया था। हालांकि उसी दिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक की और 9 बड़े आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।

भारतीय सेना के इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे जिनमें कुछ टॉप लेवल के दहशतगर्द भी थे। भारत के इस एक्शन से पाकिस्तान सन्न रह गया। हालांकि भारत ने न तो पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और न ही आम नागरिकों को इसके बावजूद झल्लाहट में पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और आखिरकार पाकिस्तान को खुद ही सीजफायर के लिए भारत से बात करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *