April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, जानिए कैसा रहा है करियर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए भारत के पूर्व लेग स्पिनर ने अपने करियर से जुड़ी यादों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, दो दशक तक मैदान पर समय बिताने के बाद अब इस खूबसूरत खेल को अलविदा कहने का वक्त आ गया है। आज मेरे लिए बहुत इमोशनल दिन है। भले ही मैं क्रीज से दूर चला जाऊं, लेकिन मेरे अंदर क्रिकेट हमेशा जीवित रहेगा। पीयूष चावला का क्रिकेट करियर बहुत लंबा नहीं रहा मगर उनके नाम कुछ उपलब्धियां जरूर हैं।

पीयूष चावला ने साल 2006 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2006 में उन्होंने पहला टेस्ट खेला था। इसके बाद साल 2007 में उनको पहला इंटरनेशनल वनडे खेलने का मौका मिला। हालांकि 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जब टीम इंडिया ने पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तो पीयूष चावला उस टीम का हिस्सा थे। दुर्भाग्यवश उन्हें उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उस वक्त वो सिर्फ उस वक्त उनकी उम्र 19 साल थी। इसके बाद साल 2010 में पीयूष चावला को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला। पीयूष चावला साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे, हालांकि वो फाइनल नहीं  खेले थे मगर उस टूर्नामेंट में उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट चटकाए थे।

पीयूष चावला के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 2012 में अपना आखिरी मैच खेला था। इस तरह से 6 साल में पीयूष ने भारत के लिए 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 43 विकेट लिए हैं। आईपीएल में पीयूष चावला का रिकॉर्ड बहुत ही बेहतरीन रहा है। पंजाब किंग्स टीम के साथ अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले पीयूष चावला ने कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस टीम के लिए भी खेला है। आईपीएल में कुल 192 मैचों में पीयूष ने 192 विकेट हासिल किए। हालांकि इस साल आईपीएल में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *