‘मुंबई पहुंचकर दूंगा जवाब’, नवाब मलिक के आरोपों पर समीर वानखेड़े का बयान
नई दिल्ली। क्रूज ड्रग केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को ड्रग केस में गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट में उनके साथ ही गिरफ्तार की गई मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई होगी। वहीं अब मामले में सियासत भी तेज हो गई है। एक तरफ जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और मंत्री नवाब मलिक ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनसीपी अधिकारी समीर वानखेड़े एक और सनसनीखेज खुलासा किया है। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर बड़ा फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर सरकारी नौकरी पाने का आरोप लगाया है।
इस बीच शाहरुख खाने के बेटे को गिरफ्तार करने वाले समीर वानखेड़े दिल्ली के एनसीबी ऑफिस पहुंच गए हैं। साथ उन्होंने एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। समीर वानखेड़े ने कहा कि, वे मुंबई पहुंचकर ही नवाब मलिक के आरोपों का जवाब देंगे।
उधर एनसीपी नेता नवाब मलिक द्वारा समीर वानखेड़े के आरोप पर पत्नी क्रांति वानखेड़े ने सफाई दी है। क्रांति वानखेड़े ने नवाब मलिक के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। क्रांति वानखेड़े ने ये सारे दावे झूठे हैं और अगर उनके (नवाब मलिक) पास ऐसा कोई सबूत है तो वे (नवाब मलिक) कोर्ट में पेश करें तभी उस पर न्याय होगा। ट्विटर पर कोई भी कुछ भी लिख सकता है जो सच नहीं हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि, समीर वानखेड़े के पूरे गांव का सर्टिफिकेट देख लीजिए, उनके पूरे वानखेड़े परिवार का सर्टिफिकेट देख लिजिए। एक इंसान झूठा सर्टिफिकेट बनवा सकता है, पूरा गांव थोडी न बनवा सकता है सर्टिफिकेट।
