April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आर्यन-अनन्या की नई Whatsapp Chat में हुए बड़े खुलासे, बढ़ सकती हैं दोनों की मुश्किलें

नई दिल्ली।  सलाखों के पीछे पहुंच चुके किंग खान के लाडले आर्यन की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसी बात नहीं है कि शाहरुख अपने बेटे को बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। भला कौन बाप अपने बेटे को इस मुश्किल वक्त में अकेला छोड़ेगा। किंग खान भी अपने बेटे को बचाने के लिए एडी चोटी का जोड़ लगा चुके हैं, लेकिन अफसोस आर्यन खुद के बुने जाल में इस कदर फंस चुके हैं कि उनकी मुश्किलें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। इस कड़ी में आज मुंबई हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका को लेकर सुनवाई होनी है। आर्यन अभी ऑर्थर जेल में बंद है। उधर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आर्यन की दोस्त अनन्या पांडेय से इस मसले पर गहन पूछताछ कर रही है। जिसमें कई तरह की बातें निकलकर सामने आ रही है। अब इसी बीच आर्यन और अनन्या की वाट्सएप चैट भी सामने आई है, जिसमें दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हुई है। आइए, आपको दोनों ही स्टारकिड्स के बीच ड्र्ग्स को लेकर क्या बातचीत हुई है। वो सब कुछ बताते हैं।

पहली बातचीत

आपको बताते चले कि आर्यन और अनन्या के बीच पहली बातचीत 6.7.2019 को हुई थी। इस दिन हुई बातचीत के दौरान आर्यन खरपतवार लिखता जिसे अनन्या अपनी मांग बताती है। आर्यन कहते हैं कि मैं इसे चुपके से लूंगा, तो अनन्या भी इस पर चुपके से अपनी सहमति व्यक्त करती है।

आर्यन – वीड

अनन्या – इट्स इन डिमांड

आर्यन – मैं इसे तुमसे चुपके से ले लूंगा.

अनन्या – ठीक है

दूसरी बातचीत 6.7.2019

इस कड़ी में दोनों ही स्टारकिड्स के बीच दूसरी बातचीत होती है, जिसमें दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत होती है। आर्यन कहते हैं कि अब मैं बिजनेस में हूं, जिसका मतलब है कि मेरे पास ड्रग्स उपलब्ध है। इसके बाद आर्यन पूछता है कि क्या आपने वीड खरीदा, तो इसके जवाब में अनन्या लिखती है कि बहुत जल्द ही मुझे मिल जाएगा।

अनन्या – नाऊ आई एम इन बिजनेस

आर्यन – तुमने गांजा खरीदा?

आर्यन – अनन्या?

अनन्या – मुझे जल्द मिल जाएगा.

तीसरी बातचीत 04/18/2021

आर्यन की तीसरी बातचीत सामने आई है। जिसमें वे अपने दोस्तों को मजाक में ही कहते हैं कि मैं तुम लोगों को एनसीबी की गिरफ्त में कर दूंगा और साथ ही एजेंसी का मजाक भी उड़ाते हैं। यहां देखिए चैट्स।

आर्यन – चलो कल कोकीन करते हैं.

आर्यन – I am getting you guys fucked.

आर्यन – By NCB

इसके अलावा एनसीबी की जानकारी में यह बात सामने आई है कि इन लोगों ने वाट्सएप पर एक ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें वे सभी स्टार किड्स शामिल हैं, जो ड्रग्स का सेवन करते हैं। इस ग्रुप में केवल ड्रग्स से संबंधित वार्ता ही होती है और कोई वार्ता इसमे नहीं होती है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई स्टार किड्स एनसीबी की जद में आ सकते हैं। फिलहाल, इस ग्रुप की जांच की जा रही है। वहीं, मुंबई की अदालत में आज आर्यन की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी वाली है। ऐसे में आज उनके लिए काफी निर्याणक दिन रहेगा। यह तो फिलहाल अब आने वाला वक्त ही तय करेगा कि उन्हें जमानत मिल पाती है कि नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *