May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तेल गिरवाने को लेकर हुई कहा सुनी को लेकर युवती ने सटाई सेल्समैन के सीने से रिवाल्वर

        रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़

 

तेल गिरवाने को लेकर हुई कहा सुनी को लेकर युवती ने सटाई सेल्समैन के सीने से रिवाल्वर, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस ने युवती और उसके पिता को लिया हिरासत

 

हरदोई। जनपद  में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन के सीने से एक युवती द्वारा रिवॉल्वर सटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने युवती और उसके पिता को हिरासत में लेकर रिवॉल्वर कब्जे में ले लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि तेल गिरवाने को लेकर सेल्समैन व युवती के और उसके पिता के बीच कहा सुनी हो गई थी।से ह कहा सुनी के बाद युवती द्वारा रिवाल्वर निकाल कर सेल्समैन पर तानते हुए छाती से सटा दिया गया। और जान से मारने की धमकी दी। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *