April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जल्दी कर लें ये काम, वरना जुलाई से नहीं बुक कर सकेंगे ट्रेन का तत्काल टिकट

नई दिल्ली। रेलवे ने फर्जीवाड़ा रोकने और जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल टिकट की सुविधा को और सुचारू व पारदर्शी बनाने का फैसला किया है। रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग का नया नियम लागू करने जा रही है। 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग का ये नया नियम लागू होगा। 1 जुलाई से आईआरसीटीसी IRCTC की वेबसाइट या एप से तत्काल टिकट बुक करने के लिए आपके अकाउंट को आधार से लिंक होना जरूरी होगा। बगैर आधार और आईआरसीटीसी अकाउंट लिंक के आप वेबसाइट या एप से तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह ये है कि तत्काल टिकट बुक करते वक्त आपको आधार से संबंधित ओटीपी देना होगा। अगर आधार और आईआरसीटीसी अकाउंट लिंक नहीं होंगे, तो ओटीपी नहीं आएगा।

अगर आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो तुरंत इस काम को कर लीजिए। इस दौरान कई यूजर्स को दिक्कत भी आ सकती है। अगर आईआरसीटीसी के अकाउंट में नाम, डेट ऑफ बर्थ और पता वगैरा आधार से मैच न करे, तो दोनों को लिंक नहीं कर सकेंगे। ऐसे यूजर आईआरसीटीसी के अपने अकाउंट में जाकर जानकारी को ठीक कर सकते हैं। अगर ऐसा भी नहीं कर पा रहे, तो आईआरसीटीसी का नया अकाउंट बना लीजिए और उससे आधार को लिंक करने में आपको आसानी हो जाएगी। आईआरसीटीसी ने कहा है कि जिस यूजर का आधार लिंक होगा, वो एक महीने में 24 टिकट करा सकेगा। वरना एक महीने में सिर्फ 12 टिकट ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या एप से बुक कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार को लिंक करने के लिए पहले अपने फोन पर एप या कम्प्यूटर पर www.irctc.co.in को खोलना होगा। वेबसाइट में अपनी आईआरसीटीसी अकाउंट को लॉग इन कीजिए। उसके बाद माई अकाउंट में जाकर Authenticate User को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको अपनी प्रोफाइल दिखेगी। अपनी प्रोफाइल में खुद का आधार नंबर देना होगा। डिटेल वेरिफाई करने के लिए आपके पास ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद चेक बॉक्स को पढ़कर सबमिट का बटन दबाना होगा। ऑथिंटिकेशन सही होने पर आपको मैसेज मिल जाएगा। इस काम को जल्द कर लीजिए। क्योंकि जुलाई के शुरू होते ही बिना आधार लिंक के तत्काल टिकट कराना संभव नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *