June 18, 2025

Hind foucs news

hindi new update

       रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़                                                                                                केदारनाथ के पैदल मार्ग पर भारी लैंड स्लाइड दो यात्रियों की मौत कई घायल
देहरादून। केदारनाथ यात्रा के पैदल मार्ग पर बुधवार सुबह लैंड स्लाइड होने के कारण दर्दनाक हादसा हो गया हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा जंगल चट्टी के पास बिजली के पोल नंबर 1 53 के निकट हुआ। जहां तीन-चार लोग लैंड स्लाइड होने के कारण पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गए। यह हादसा सुबह 11:00 बजे हुआ। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस की टीम राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंच गई। अब तक 200 उनको बरामद कर लिया गया है जबकि तीन घायल यात्रियों को कंडी के माध्यम से उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा गया है। रेस्क्यू टीम के मुताबिक एक और व्यक्ति के खाई में गिरे होने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी तलाश के लिए अभियान जारी है। अभी तक घायलों और मृतकों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पहाड़ी मार्ग पर फिलहाल बहुत फिसलन और दुर्गम रास्ते को संभावित कारण माना जा रहा है प्रशासन में यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है बारिश के कारण पैदल मार्ग पर काफी कीचड़ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *