April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ज्ञान देने में पीछे नहीं रहते बॉलीवुड स्टार्स, लेकिन युवाओं को क्रिप्टो के जाल में फंसाकर कर रहे बर्बाद

मुंबई। दिवाली पर पटाखे मत फोड़ो। होली पर पानी में रंग डालकर उसे बर्बाद न करो। ऐसे तमाम ज्ञान बॉलीवुड के स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए हर साल देते हैं, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। फिल्म स्टार्स भले दिखाते हों कि देश और समाज के लिए वे कितना सोचते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि समाज और देश की भलाई से इनका कोई लेना-देना नहीं है। ये बस पैसा कमाना जानते हैं। भले ही इससे समाज का नुकसान होता हो। ताजा मसला क्रिप्टोकरेंसी का है। तमाम स्टार्स क्रिप्टोकरेंसी का विज्ञापन कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन कॉइन DCX के ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। वहीं, रणबीर सिंह कॉइन स्विच के लिए प्रचार कर रहे हैं।

सलमान खान भी गारी नाम के एक क्रिप्टो टोकन को लॉन्च किया है। इन स्टार्स के क्रिप्टोकरेंसी के ऐड का ही काम है कि भारत में करीब 10 करोड़ लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में धुआंधार पैसा लगाया है। जबकि, सरकार ने इस साल के बजट से पहले क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने वाला एक प्रस्ताव पेश किया था। इस मामले में एक समिति भी गठित हुई थी। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास से लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तक कई दिग्गज क्रिप्टो करेंसी पर चिंता जता चुके हैं।

क्रिप्टोकरेंसी की दुनियाभर में मार्केट वैल्यू अभी 2 ट्रिलियन डॉलर है। करीब 11 हजार क्रिप्टोकरेंसी इस समय ट्रेड हो रही हैं। इस पर किसी सरकार का नियंत्रण भी नहीं है। लगातार क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव आता रहता है। इससे इसमें निवेश करने वालों के पैसे डूब भी जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड स्टार्स का इससे कोई लेने-देना नहीं है। वे तो बस पैसा कमाने के लिए क्रिप्टो का ऐड कर रहे हैं और उनके ये ऐड देखकर लोग और खासकर युवा क्रिप्टो में पैसा लगा रहे हैं।

हालत ये है कि तमाम बड़ी वेबसाइट्स पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विज्ञापनों की भरमार है। मान्यता न होने के बाद भी लोग इनमें निवेश कर रहे हैं। अब जरा क्रिप्टो के रेट भी देख लिए जाएं। करीब 12 साल पहले बिटकॉइन आया था। तब इसकी कीमत 6 पैसे थी। अब 46 लाख रुपए के पार हो गई है। बिटकॉइन दुनिया की टॉप 10 वैल्यूएबल एसेट की लिस्ट में 8वें नंबर पर है। मार्केट वैल्यू 87 लाख करोड़ रुपए है। बिटकॉइन अभी नंबर 1 है। 1 बिटकॉइन की कीमत करीब 46,70,791 रुपए है। इसके बाद इथेरियम है। 1 इथेरियम 2,84,689 रुपए की है। फिर कारडानो, टिथर और रिपल का नंबर आता है। इनकी कीमत 174.62, 77.96 और 91.29 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *