स्वाट टीम ग्रामीण जोन/थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान हत्या की घटना कारित करने वाला 25000 का इनामी अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार,कब्जे से 1 अवैध 32 बोर की पिस्टल 2 खोखा कारतूस 32 बोर व 3 जिन्दा कारतूस 32 बोर व चोरी की 1 सुपर स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद



गाजियाबाद । शुक्रवार को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु रावली रोड पर लगातार गस्त व चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर ख़िमावती सुराना लिंक मार्ग की तरफ मुड़ गया। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया व रुकने का इशारा किया गया परंतु वह मोटरसाइकिल को तेजी से मोड़ कर भागने लगा तभी उसकी मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई । जिसे शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस द्वारा अपना बचाव करते हुये आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किया जिसमें गोली चलाने वाले अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी जिससे अभियुक्त घायल होकर नीचे गिर गया । पुलिस टीम द्वारा मौके से एक अभियुक्त 1. मोंटी चौधरी पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र निवासी ग्राम मिल्क रावली थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1अदद अवैध पिस्टल 32 बोर व 2 खोखा कारतूस 3 जिंदा कारतूस व 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई । घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 18.06.2025 को मुरादनगर क्षेत्र में रवि शर्मा की हत्या करके मैं फरार हो गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
मोंटी चौधरी पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र निवासी ग्राम मिल्क रावली थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरूद्ध बलात्कार का 1 अभियोग व हत्या का 1 अभियोग थाना मुरादनगर मे पंजीकृत है
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
स्वाट टीम ग्रामीण जोन/थाना मुरादनगर पुलिस टीम ।
