June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हां, हमें भारत से कहना पड़ा…पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का सीजफायर पर कबूलनामा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत के दौरान इशाक डार ने इस बात को कबूल किया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने सीजफायर के लिए भारत से गुजारिश की थी। इशाक डार ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के नूर खान एयरबेस और शोरकोट एयरबेस पर अटैक किया था। बदकिस्मती से रात 2.30 बजे भारत ने फिर से इन दोनों एयरबेस पर हमला कर दिया। इसके बाद सऊदी प्रिंस फैसल ने मुझे फोन किया। उन्होंने पूछा कि अगर पाकिस्तान रुकने के लिए तैयार हो तो क्या मैं भारत से बात करूं, इस पर मैंने हां कह दिया।

इशाक डार ने यह भी बताया कि इसके बाद सऊदी प्रिंस ने फिर से मुझे फोन किया और कहा कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को उन्होंने बता दिया है। इशाक डार की इस बात से कहीं न कहीं डोनाल्ड ट्रंप का वह दावा भी गलत साबित हो गया जिसमें वो भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराने का श्रेय ले रहे थे। हालांकि भारत ने पहले दिन से ही इस बात को पूरी तरह नकार दिया था कि सीजफायर में अमेरिका की कोई भूमिका है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में भी मोदी ने स्पष्ट कहा था कि भारत ने न तो कभी मध्यस्थता स्वीकार की थी, न करता है और न ही भविष्य में कभी करेगा।

मोदी ने कहा पाकिस्तान ने खुद सीजफायर के लिए भारत से आग्रह किया था उसके बाद भारत इस पर माना। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह किया था और उसे ऑपेरशन सिंदूर का नाम दिया। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया तो भारत ने ऐसा करारा जवाब दिया कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *