June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान चेन स्नेचिंग की घटना कारित करने वाला अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके/हिंद फोकस न्यूज़                                                                        थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान चेन स्नेचिंग की घटना कारित करने वाला अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार,कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस, 01 स्कूटी एवं लूटी गई चेन से प्राप्त ₹25000/- बरामद
गाजियाबाद। बीती रात को समय करीब 11:45 बजे थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा अपराध की रोकथाम हेतु बुदाना पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो स्कूटी सवार व्यक्ति बुदाना की तरफ से आए जिन्हें चेकिंग हेतु पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया। यह दोनों व्यक्ति रुकने की बजाय पुलिस को देखकर बुदाना के जंगल की तरफ भागने लगे, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया व रोकने का इशारा किया गया परंतु उनके द्वारा स्कूटी को तेजी से मोड कर भागते हुए एक राउंड फायरिंग की गई तभी उनकी स्कूटी फिसल कर गिर गई । जिन्हें शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया तो उन्होंने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया टीम द्वारा अपना बचाव करते हुये आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में फायर किया जिसमें एक अभियुक्त के पैर मे गोली लगी जिससे अभियुक्त घायल होकर नीचे गिर गया व एक अन्य व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते भाग गया। घायल व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम शोएब पुत्र साजिद निवासी खैर नगर मेरठ थाना दिल्ली गेट मेरठ बताया उसकी तलाशी ली गई तो उसकी एक जेब से दो जिंदा कारतूस व दूसरी जेब से 25 हजार रुपए बरामद हुए 25 हजार के बारे में उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह पैसे अभी कुछ दिन पहले 4 तारीख को हमने हरमुख पुरी से एक महिला की चेन लूटी थी। अपने दोस्त समीर के साथ मिलकर यह पैसे उस चेन को बेचकर मिले हैं। जिसके कब्जे से 1अवैध पिस्टल .32 बोर, 2 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस व 1 स्कूटी बरामद हुई । अभियुक्त शोएब पर विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं गैंगस्टर एक्ट के 32 मुकदमे पंजीकृत है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना मोदीनगर पुलिस टीम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *