July 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एसएसपी मेरठ एवं जिलाधिकारी द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा

Oplus_0

 

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके  / हिंद फोकस न्यूज़ 

एसएसपी मेरठ एवं जिलाधिकारी द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा

मेरठ।आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा 2025 के सुचारू एवं सुरक्षित आयोजन के लिए जिलाधिकारी मेरठ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा आज लगभग 30 किलोमीटर लंबे रजवाहा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं व्यापक समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निम्न निर्देश जारी किए सड़क की मरम्मत, गड्ढा मुक्त मार्ग एवं लेवलिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश। सफाई, जल निकासी एवं रजवाहा किनारे की स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश। बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी विद्युत पोल, तारों व लाइटिंग की स्थिति का परीक्षण एवं सुधार। यात्रियों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय एवं स्वास्थ्य कैंप की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश। यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं मार्ग डायवर्जन की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस एवं यातायात विभाग को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्य योजना बनाकर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, एवं क्विक रिस्पॉन्स टीम की व्यवस्था को मजबूत करने पर बल दिया गया।

दोनों अधिकारियों ने यात्रा के दौरान सामाजिक सौहार्द, कानून व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। समस्त अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर यात्रा को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *