May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोलकाता में दरिंदगी का एक और मामला, लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। कोलकाता में फिर एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य वारदात हुई है। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में एक संस्थान का छात्र, एक पूर्व छात्र और एक कर्मचारी है। यह घटना 25 जून की है। आरोपियों ने कॉलेज कैंपस में छात्रा के साथ शाम 7.30 के आसपास दरिंदगी की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और सबूत जुटाए।

कोलकाता पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया गया है और पीड़ित छात्रा का मेडिकल भी कराया गया है। पुलिस तीनों आरोपियों को संभवत: आज कोर्ट में पेश करेगी और उनकी रिमांड मांगेगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोनोजीत मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी बताए जा रहे हैं। अपने साथ हुई वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को 26 जून की शाम को कोलकाता में तालबगान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर शिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया। जबकि तीसरे आरोपी को 26 और 27 जून रात साढ़े 12 बजे के आसपास धर दबोचा।

आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी जब वो नाइट शिफ्ट में अस्पताल में ड्यूटी दे रही थी। यह मामला कई महीनों तक पूरे देश में छाया रहा। छात्रा की हत्या और रेप के आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में उसे अदालत ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस घटना के विरोध में देश भर के बहुत से सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed