एक लाख का इनामी एसटीएफ और बागपत पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर, ड्राइवरों की हत्या कर माल सहित ट्रक लूटने की वारदातों को देता था अंजाम
Oplus_0
रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़
एक लाख का इनामी एसटीएफ और बागपत पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर, ड्राइवरों की हत्या कर माल सहित ट्रक लूटने की वारदातों को देता था अंजाम
बागपत। हाईवे पर ट्रक ड्राइवर की हत्या कर लूट करने वाला इनामी बदमाश एसटीएफ और बागपत पुलिस के साथ मुठभेड़ में हुआ ढेर। बागपत कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़। मारे गए बदमाश की पहचान संदीप पुत्र सतवीर निवासी भैणी महाराजगंज थाना महम जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। उक्त बदमाश कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में ट्रक से चार करोड़ की निखिल प्लेट की लूट के मामले में वांछित था और उसे पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था।
एसटीएफ व बागपत पुलिस के मुताबिक संदीप हाईवे पर ट्रक ड्राइवर की हत्या कर माल सहित ट्रक लुटाने की वारदातों अंजाम देता था। अब तक चार से अधिक ट्रक ड्राइवर की हत्या और लूट की घटनाएं कर चुका था। उसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र और हरियाणा में डकैती लूट और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के 16 सेअधिक मुकदमे दर्ज है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और बागपत पुलिस की संयुक्त टीम को कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्रवाई में संदीप गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ के दौरान उसके बाकी साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
