June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान 28 दिन बाद जेल से रिहा

मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान 30 अक्टूबर को जेल से रिहा हो गए हैं। लगभग 28 दिन बाद वो जेल से बाहर आए हैं। उन्हें आर्थर रोड जेल लेने शाहरुख खान के बॉडीगार्ड पहुंचे। बता दें कि 28 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी। लेकिन उनकी रिहाई की प्रक्रिया के चलते उन्हें जेल से बाहर आने में वक्त लगा। पहले खबर आ रही थी कि खुद शाहरुख खान अपने बेटे को रिसीव करने आर्थर रोड जेल पहुंचेगे लेकिन बाद में उनके बॉडीगार्ड रवि आर्यन को लेने पहुंचे।

आर्यन खान शनिवार को जेल से रिहा हो गए हैं। उनके साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी आर्थर रोड जेल से रिहाई हो गई है। शुक्रवार की शाम से ही शाहरुख खान के घर में खुशी का माहौल है।

जूही चावला ने ली आर्यन की जमानत

आर्यन खान की जमानत जूही चावला ने ली। बता दें कि वो बचपन से आर्यन को जानती हैं। शाहरुख के वकील ने कहा कि जूही चावला बचपन से ही आर्यन को जानती हैं। दोनों के परिवारिक और प्रोफेशनल रिश्ते हैं। यही कारण है कि जूही चावला ने आर्यन खान की जमानत ली है। बता दें कि आर्यन का विस्तृत बेल ऑर्डर करीब पांच पेज का है। जिसके मुताबिक, आर्यन और उनके दोनों साथियों को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मिली है। इसके साथ ही उन्हें कुछ शर्तों का पालन भी करना होगा।

शाहरुख खान के घर के बाहर जश्न

आर्यन खान की रिहाई की खबर सुन उनके परिवार और फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उनके घर में उत्सव का माहौल है। वहीं फैंस ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर जमा होना शुरू कर दिया। सभी आर्यन को वेलकम करने के लिए तैयार हैं।

इसी बीच उनके घर के बाहर एक साधू बाबा भी पहुंच गए हैं, जो आर्यन के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *