March 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दीवाली पर पटाखों पर बैन लेकिन आर्यन खान की रिहाई पर मन्नत के बाहर जमकर हुई आतिशबाजी

मुंबई। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस  में फंसे आर्यन खान आज जेल से रिहा हो गए हैं। लगभग 28 दिन बाद वो अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं। उन्हें आर्थर रोड जेल लेने शाहरुख खान के बॉडीगार्ड पहुंचे। बता दें कि 28 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी लेकिन उनकी रिहाई की प्रक्रिया के चलते उन्हें जेल से बाहर आने में वक्त लगा। आर्यन के जेल से बाहर आने की खबर उनके फैंस और परिवार के लिए काफी बड़ी है। उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मन्नत के बाहर फैंस का जमवाड़ा है। सभी ने आर्यन के घर पहुंचने पर पटाखों और ढोल से स्वागत किया।

शाहरुख खान और आर्यन खान के फैंस मन्नत के बाहर इक्कठा हो गए थे। फैंस आर्यन की घर वापसी पर काफी खुश नजर आए। सभी ने जोरदार आर्यन का स्वागत किया। ट्विटर पर #WelcomeHomeAryanKhan ट्रेंड कर रहा है। यहां देखें किस तरह किंग खान के लाडले का स्वागत किया गया और फैंस कैसे अपनी खुशी जता रहे हैं-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *