May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक दुल्हन ने शादी के मंडप में ही रची दूल्हे की हत्या की साजिश, शादी के 1 महीने बाद ही 60 वर्षीय फूफा से अय्याशी के चक्कर में पति की हत्या कराई

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके  / हिंद फोकस न्यूज़ 

एक दुल्हन ने शादी के मंडप में ही रची दूल्हे की हत्या की साजिश, शादी के 1 महीने बाद ही 60 वर्षीय फूफा से अय्याशी के चक्कर में पति की हत्या कराई

 

बिहार। औरंगाबाद में 60 वर्षीय के फूफा जीवन सिंह के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग के चक्कर में 26 वर्ष की भतीजी गुंजा ने अपने पति प्रियांशु की हत्या करवा दी। विगत 24 जून को 27 साल के प्रियांशु उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या की इस वारदात की जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया। 21 मई को प्रियांशु और गुंजा (26) की शादी के मंडप में ही दुल्हन ने पति की हत्या की साजिश रच डाली। साजिश को अमली जामा पहनते हुए शादी के करीब 1 महीने बाद पत्नी ने शूटर हायर कर पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी गुंजा को गिरफ्तार लिया है। फूफा जीवन सिंह फरार है। हत्या के लिए झारखंड से हायर किए गए भाड़े के शूटर्स जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस गुंजन के फूफा जीवन सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed