July 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बेटियों के दर्द पर बना अंजना सिंह का नया गाना हुआ रिलीज, ला देगा आंसू

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी और शानदार एक्ट्रेस अंजना सिंह की फिल्मों का बोलबाला यूपी, बिहार, नेपाल, झारखंड से लेकर उड़ीसा तक में देखने को मिलता है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक है। ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि अंजना की फिल्में इतनी पारिवारिक और सामाजिक संदेश के मुद्दों पर बनी होती है कि चाहकर भी कोई फिल्म को देखे बिना नहीं रह सकता है। अब एक्ट्रेस की नई फिल्म का नया मार्मिक गाना रिलीज हुआ है, तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

अंजना सिंह का नया गाना सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है और बहुत पसंद किया जा रहा है। गाने का नाम है बन जाला नईहर बेगाना हो..। गाने में अंजना सोशल श्रृंगार करके दुल्हन के रूप में  बैठी हैं और आंखों में आंसू लेकर बेटियां की व्यथा को बता रही हैं। गाने के बोल है- एगो बेटी को दुख उठावे पड़ेला..एक अंजान घर में जावे पड़ेला..। ये गाना फिल्म मासूम हाउसवाइफ का है,जो टीवी पर रिलीज हो चुकी है। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और गाना कशिश सिन्हा के हैं, जिससे गाना और ज्यादा मार्मिक बन जाता है।

फैंस भी गाने को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- एक लड़की ही इस गाने का दर्द समझ सकती हैं। एक अन्य ने लिखा- हर लड़की को इस दर्दनाक परिस्थिति से गुजरना पड़ता है और वो चाहकर भी कुछ नहीं कर सकती। एक अन्य ने लिखा- पता नहीं क्योंकि भगवान ने सिर्फ बेटियों को ही पराया बनाया है। काम की बात करें तो अंजना की फिल्म कुश्ती का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी तक फिल्म का पहला लुक ही सामने आया है लेकिन फैंस ट्रेलर देखने के लिए बेताब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed