साहिबाबाद सब्जी मंडी में सोमवार को गोली चलाने वाला मुख्य अभियुक्त हरीश चौधरी सहित उसके आठ साथीयों को पुलिस ने सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया
Oplus_0
रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़
गाजियाबाद । सोमवार को थाना लिंकरोड सब्जी मंडी में हुई फायरिंग मामले में पुलिस टीम द्वारा वादी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले मुख्य अभियुक्त हरीश चौधरी सहित कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है
बता दें कि सोमवार को मंडी परिसर में एक मीटिंग आयोजित थी। इसी दौरान बाहर से आए कुछ हमलावरों ने तीन लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।
मंडी परिसर में पहले भी वर्चस्व को लेकर कई बार विवाद सामने आ चुके हैं, और आज फिर उसी टकराव ने हिंसक रूप ले लिया। फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हुआ, कई लोग भगदड़ में घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी और ट्रांस हिंडन डीसीपी निमिष पाटिल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया।
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वादी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाले मुख्य अभियुक्त सहित कुल 8 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया है।
