May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गाजियाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: अंकुर विहार से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत

नरेंद्र बंसल

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी पहल करते हुए ‘मिशन ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना अंकुर विहार क्षेत्र से जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को अवैध मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और समाज को नशा मुक्त बनाना है।

थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर नीरज कुमार अत्री एवं मुकेश कुमार के नेतृत्व में डाबर तालाब क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अवैध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, कानूनी परिणामों और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। साथ ही युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और अपने आसपास इस तरह की गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें।

गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *