कैग रिपोर्ट ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नियमों को ताक पर रखकर काम करने की पोल
Oplus_0
रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़
कैग रिपोर्ट ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा नियमों को ताक पर रखकर काम करने की पोल
किसानों की जायज मांगों को अनसुना करने वाले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाकर 32000 करोड़ की लगाई चपत
किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों को उठानी चाहिए कैग रिपोर्ट में उजागर अनियमितताओं के विरुद्ध आवाज
कर्मवीर नागर प्रमुख
गौतमबुद्धनगर । हालांकि तो नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचारों के अब तक हुए कई खुलासों के बाद भी भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कोई कठोर कार्यवाही न होने से आम लोगों को ऐसा लगने लगा है कि मानो इन प्राधिकरणों में तैनात अधिकतर अधिकारियों को भ्रष्टाचार करने के लिए अधिकृत कर दिया गया हो। क्योंकि जहां भोले भाले किसानों की जायज मांगों को मानने के लिए भी यह प्राधिकरण तैयार नहीं वहीं नियमों को ताक पर रखकर काम करने से इन्हें कोई हिचक नहीं। अब तो नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) 2023 की रिपोर्ट के खुलासे से भी स्पष्ट हो गया है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर 32000 करोड रुपए का नुकसान पहुंचाया गया है। जिसमें भूमि अर्जन, परिसंपत्तियों के मूल्य निर्धारण और उनके आवंटन की शर्तों में मनमाखिक बदलाव, भूखंडों की कम कीमत तय करने और बकाया होते हुए भी बिल्डरों को बंधक रखने की अनुमति देने जैसी भारी अनियमितता करने वाला यह वही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण है जो पिछले 15 साल से किसानों को उनके जायज हकों के लिए खून के आंसू रुला रहा है।
मेरा मानना है कि किसानों की मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे किसान संगठनों को सीएजी (कैग) रिपोर्ट पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को घेरने के लिए यह बहुत अच्छा मौका है। क्योंकि अभी तक के आंदोलनों में किसान संगठन अपनी जायज मांगों के लिए तो लड़ते नजर आए हैं लेकिन प्राधिकरणों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने पर कोई खास फ़ोकस नहीं रहा। अब देखना यह है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कामकाज के विषय में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्यवाही करेगी या अन्य घोटालों और भ्रष्टाचारों की तरह यह कैग रिपोर्ट भी ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी।
