April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गणेश आचार्य और पवन सिंह ने उड़ाया गर्दा, नए गाने “शंकरा” ने खड़े किए रोंगटे

नई दिल्ली। भोजपुरी जगत के पावर स्टार पवन सिंह सिनेमा का बड़ा नाम हैं,क्योंकि उनका हर गाना हिट की गारंटी के साथ आता है।एक्टर चाहे भोजपुरी सिनेमा में कान करें या बॉलीवुड में..उनके नाम का सिक्का सोने की तरह चमकता है। हमने आपको बताया था कि  राजकुमार राव के साथ काम करने के बाद एक्टर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के इशारों पर नाचने वाले हैं। वो उनके साथ नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं। आज कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के मिलकर बनाया गया पवन सिंह का नया गाना रिलीज हो चुका है, जिसे सुनकर फैंस के अंदर की शिव भक्ति जाग जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

पवन सिंह का नया गाना शंकरा हुआ रिलीज

पवन सिंह का नया गाना शंकरा रिलीज हो गया है। गाने को आज सुबह ही रिलीज किया गया है जिसमें वो रौद्र रूप में दिख रहे हैं। गाने के लिरिक्स बहुत मीनिंग फुल है। इतना ही नहीं गाने को ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए पवन सिंह की आवाज के साथ किंगस्टूफ का रैप भी इस्तेमाल किया गया है। गाने की कोरियोग्राफी से लेकर लिरिक्स धांसू हैं। गाने को शेयर कर लिखा गया- “शंकरा” नए ज़माने का महादेव गान आ गया है!

कुछ ही घंटों में वायरल हुआ गाना

पवन सिंह के फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वाह लेवल देखो भाई गज़ब तगड़ा सॉन्ग बॉस..पवन सिंह का जलवा था और आगे भी रहेगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जय हो पवन सिंह…युगों युगों तक के लिए अब ये गाना इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। एक अन्य ने लिखा- केहूं कितनो गाई बजाई ,लेकिन पावर स्टार पवन सिंह ना बन पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *