सोलहवां अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस बागपत में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया
नरेंद्र बसल ब्यूरो चीफ एनसीआर / हिंद फोकस न्यूज
सोलहवां अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस
बागपत में गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया गया
गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया
गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज 836 ईं से 885 ईं तक शासक रहे थे
बागपत । आज गुर्जर भवन में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती के रूप में मनाया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव कपिल चौधरी गुर्जर पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल व पूर्व जिला पंचायत सदस्य का अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के कार्यकर्ताओं के द्वारा गले में पटका डालकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया उसे अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन सुबोध बैसला नितिन नंबरदार हिमांशु नंबरदार आकाश थाना रमन गुर्जर हरीश गुर्जर अशोक गुर्जर आदि मौजूद रहे
