August 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब यूपी के बुलंदशहर में महिला पर पति की हत्या का आरोप, तौलिए से घोट दिया गला!

बुलंदशहर। देश के तमाम राज्यों से आए दिन पति की हत्या की खबर आ रही हैं। ताजा मामला यूपी के बुलंदशहर का है। बुलंदशहर के बहलीमपुरा गांव में प्रीति नाम की महिला पर पति कृष्ण कुमार की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रीति ने तौलिए से कृष्ण कुमार का गला घोटकर मार डाला। कृष्ण कुमार के परिजनों का आरोप है कि प्रीति के अवैध संबंध थे। इसका कृष्ण कुमार विरोध कर रहे थे। जिसकी वजह से प्रीति ने कृष्ण कुमार की जान ले ली। बुलंदशहर पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो प्रीति के हाथ कृष्ण कुमार की पिटाई का है। जो 19 अगस्त 2026 की घटना है।

कृष्ण कुमार की मां अंगूरी देवी ने बुलंदशहर नगर कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की है कि बहू प्रीति ने हत्या से पहले कृष्ण कुमार से मारपीट की। जिस वक्त वारदात हुई, उस समय घर में कृष्ण कुमार की 8 साल की बेटी भी थी। मृतक कृष्ण कुमार के घरवालों का आरोप है कि प्रीति ने रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले पति के अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली थी। परिजनों ने जब मृतक के गले में फंदा कसने का निशान देखा, तो शक की बिनाह पर बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस को इत्तला दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कृष्ण कुमार की गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने प्रीति को गिरफ्तार कर लिया।

कृष्ण कुमार के घरवालों का आरोप है कि प्रीति संपत्ति बेचकर प्रेमी संग फरार होने की तैयारी कर चुकी थी। मृतक के परिजनों का दावा है कि कुछ महीने पहले 35 लाख रुपए का प्लॉट भी बेचा गया। करीब तीन बीघा जमीन, मकान और एक प्लॉट का विवाद होने की बात भी वे कह रहे हैं। कृष्ण कुमार की पत्नी के हाथ हत्या से गांव के लोग सन्न हैं। इससे पहले मेरठ, इंदौर समेत कई शहरों में पति की हत्या का आरोप पत्नियों पर लग चुका है। जिसमें वे जेल में हैं। अब प्रीति को भी बुलंदशहर पुलिस ने जेल भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *