पहले हफ्ते में ही तान्या मित्तल बनी बिग बॉस की टॉक ऑफ़ द टाउन, नेटिजंस जमकर उड़ा रहे मजाक
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस साल बिग बॉस के घर में गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, अभिषेक बजाज, मृदुल तिवारी और जीशान कादरी जैसे फेमस टीवी, फिल्म और सोशल मीडिया के चेहरों ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली है। लेकिन इस बार एक सदस्य जो पहले एपिसोड से घर के अंदर और बाहर दोनों ही जगह चर्चा का विषय बनी हुई है वो है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल, अब ये कैसे है चलिए बताते हैं विस्तार से।
बिग बॉस के घर में एंट्री लेते ही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल घर के अंदर से लेकर बाहर तक हर जगह टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई हैं। तान्या का इस तरह चर्चा में आने का विषय बिग बॉस में उनके द्वारा की जा रही बातें हैं। घर के बाकी सदस्यों के अलावा सोशल मीडिया पर नेटिजन्स तक तान्या मित्तल को फेक और हिपोक्रेट की श्रेणी में रख रहे हैं।
अपनी सम्पत्ति और अपने लाइफस्टाइल को बढ़ा-चढ़ा कर बिग बॉस के घर के अंदर दिखाने के चक्कर में तान्या सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। पहले ही एपिसोड से तान्या मीम मटेरियल बन गयी हैं और इस बात को साबित कर चुकी हैं कि वो फूल टू बिग बॉस मटेरियल है। लेकिन यहां उनकी ये नेगेटिव इमेज जो जनता के आगे बन रही है इसका उन्हें आगे कितना खामियाजा भुगतना पड़ सकता है, ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
बहरहाल, आपको बता दें कि तान्या पहले हफ्ते के नॉमिनेशन में घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। तान्या को नॉमिनेशन में सबसे ज्यादा वोट मिले। ज्यादातर लोगों ने तान्या को नॉमिनेट करने का कारण उनकी फेक पर्सनालिटी को ही बताया।
