June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा सचिवालय को दिया पेंशन का आवेदन, 1993 में किशनगढ़ सीट से कांग्रेस के टिकट पर बने थे विधायक

जयपुर। जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा में एक आवेदन दिया है। अखबार राजस्थान पत्रिका के मुताबिक अपने आवेदन में पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा सचिवालय से पेंशन मांगी है। जगदीप धनखड़ साल 1993 से 1998 तक राजस्थान की किशनगढ़ सीट से कांग्रेस के विधायक रहे थे। अगर राजस्थान विधानसभा सचिवालय से मंजूरी मिलती है, तो जगदीप धनखड़ को हर महीने 42000 रुपए की पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। खबर के मुताबिक राजस्थान विधानसभा सचिवालय जगदीप धनखड़ के आवेदन पर जरूरी प्रक्रिया कर रहा है।

बीते दिनों खबर आई थी कि जगदीप धनखड़ एक मॉल बनवा रहे हैं। इससे पहले ये खबर भी आ चुकी है कि जगदीप धनखड़ फिलहाल उप राष्ट्रपति के सरकारी आवास में ही हैं। वो रोज योग करते और टेबल टेनिस खेलते हैं। जगदीप धनखड़ ने 22 जुलाई से शुरु हुए संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा की कार्यवाही निपटाई थी। फिर अचानक शाम को उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के बाद से जगदीप धनखड़ का कोई बयान नहीं आया है। विपक्ष के कुछ नेता उनसे मिलने भी गए थे, लेकिन जगदीप धनखड़ ने उनसे मुलाकात से इनकार कर दिया था।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उन्हें लेकर कई तरह की चर्चा होती रही है। विपक्षी दलों की ओर से ये आरोप भी लगाया गया है कि सरकार से मनमुटाव की वजह से जगदीप धनखड़ ने उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। जबकि, इस्तीफे से महज 10 दिन पहले दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में जगदीप धनखड़ ने कहा था कि वो अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। जगदीप धनखड़ को अगस्त 2026 में उप राष्ट्रपति पद से रिटायर होना था। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से पूछे गए सवाल पर कहा था कि स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिए जाने की बात कही गई है। गृहमंत्री शाह ने साफ कहा था कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे के किसी और वजह को ऐसे में तलाशने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *