April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

TMC के सीनियर नेता सुब्रत मुखर्जी का निधन, CM ममता बनर्जी बोलीं- मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में निधन हो गया, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी मौत की पुष्टि की। बता दें, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं।

सुब्रत मुखर्जी के पास तीन और विभागों का प्रभार था। राज्य के अन्य मंत्री फिरहाद हकीम ने जानकारी देते हुए बताया कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की इस हफ्ते की शुरूआत में ‘एंजियोप्लास्टी’ हुई थी और दिल का दौरा पड़ने के बाद रात नौ बजकर 22 मिनट पर उनका निधन हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने कालीघाट आवास पर काली पूजा कर रही थी, वह एसएसकेएम अस्पताल गईं और मुखर्जी का निधन हो जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘मैं यकीन नहीं कर सकती हूं कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं। वह पार्टी के एक समर्पित नेता थे। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के SSKM अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान CM ममता ने कहा, “सुब्रत मुखर्जी की मृत्यु हमारे लिए बड़ी क्षति है। गोवा से आने के बाद मैं सबसे पहले सुब्रत दा से मिलने अस्पताल आई थी। अचानक से उन्हें दिल का दौरा पड़ा, चिकित्सकों ने कोशिश की लेकिन वो उन्हें बचा नहीं पाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *