February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आदि शंकराचार्य पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, कहा बनाई जाएगी 108 फीट ऊंची प्रतिमा

नई दिल्ली। केदारनाथ में बीते दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया था। एक ओर जहां पीएम मोदी केदारनाथ में शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को लेकर एक बड़ा ऐलान कर डाला। दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान करते हुए ओंकारेश्वर में ही 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की प्रतिमा बनवाए जाने की बात कही है।

दरअसल फरवरी 2017 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा सेवा यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर में तीन संकल्प लिए थे। जिनमे एक संकल्प यह भी शामिल था कि मंधाता पर्वत पर 108 फीट ऊंची आदि शंकराचार्य की मूर्ति का निर्माण करवाया जाएगा। आदि शंकराचार्य की 108 फीट की मूर्ति स्टैच्यू ऑफ वननेस के लिए टर्नर कंस्ट्रक्शन के साथ अनुबंध किया गया है। बता दें कि यह वहीं कंपनी जिसने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और बुर्ज खलीफा जैसी इमारतों के निर्माण करवाने में अपना खास योगदान दिया है।

इस तरह की होगी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा

ओंकारेश्वर में बनने जा रही आदि शंकराचार्य की प्रतिमा की ऊंचाई 108 फीट होना तय किया गया। बनवाई जा रही इस प्रतिमा को कमल के फूल के आकार के करीब 27 फीट ऊंचे बेस पर खड़े किए जाने का फैसला लिया गया है। शंकराचार्य की यह प्रतिमा अष्ट धातु से बनाई जाएगी। वहीं इस प्रतिमा के नीचे का स्थान मेडिटेशन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। जिसका नाम ‘शंकर निधि ध्यानासन केंद्र’ होगा। बता दें कि जिन धातुओं का उपयोग इस प्रतिमा के निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, उन्हें जमा करने के लिए करीब 30 हजार गांवों में एकात्म यात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *