ट्रेंड के दीवाने हुए भोजपुरी स्टार्स, बनाया अपना 3D डिजिटल मॉडल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कुछ भी कभी भी वायरल हो सकता है। कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया पर हर कोई घिबली आर्ट इमेज का दीवाना हो गया था। बॉलीवुड, भोजपुरी स्टार्स से लेकर आम लोगों तक ने घिबली इमेज पोस्ट की थी,जिसे खूब पसंद किया गया था लेकिन अब सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड शुरू हुआ है और भोजपुरी स्टार्स सबसे पहले इस नए ट्रेंड में शामिल हो चुके हैं..।
भोजपुरी में छाया नया ट्रेंड
सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड “नैनो बनाना” छाया हुआ है, जो जोकि गूगल के एआई टूल, जेमिनी 2.5 फ्लैश इमेज से बनाई गई अल्ट्रा-रियलिस्टिक 3D डिजिटल फिगर्स हैं। सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को “नैनो बनाना” कहा गया है। इस ट्रेंड का पूरा फायदा भोजपुरी के स्टार्स ने उठाया है। सोशल मीडिया पर निरहुआ, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की “नैनो बनाना” 3D मॉडल शेयर किए गए हैं और इसे भोजपुरी डॉट स्टेज चैनल ने शेयर किया है। निरहुआ 3D मॉडल छोटे हाइट के हीरो लग रहे हैं,जबकि आम्रपाली क्यूट मछुआरन लग रही हैं।पवन सिंह 3D डिजिटल मॉडल में किसी असली राजनेता से कम नहीं लग रहे। ऐसा लग रहा है..असल में एक्टर इमेज से बाहर आकर पोज दे रहे हैं। जबकि खेसारी लाल यादव एक असली बहादुर सिपाही लग रहे हैं।
कैसे बनाए 3D मॉडल
नैनो बनाना Google Chrome, Google AI Studio और Safari जैसे वेब ब्राउज़र पर मिल जाएगा। जहां आपको Gemini पर क्लिक करना और नैनो बनाना (जेमिनी 2.5 फ़्लैश इमेज) को सिलेक्ट करना होगा। उसके बाद साइन इन करके फोटो सिलेक्ट करनी होगी और अपलोड का बटन प्रेस करना होगा। बस इतना करने पर ही आपका अल्ट्रा-रियलिस्टिक 3D डिजिटल नैनो बनाना मॉडल बन जाएगा।
