April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्द जारी करेगा एआईबीई एक्जाम का नोटिफिकेशन

नई दिल्ली। ऑल इंडिया बार परीक्षा (एआईबीई) 2025 के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। एआईबीई परीक्षा के लिए ये नोटिफिकेशन बार काउंसिल की तरफ से allindiabarexamination.com पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा barcouncilofindia.org पर भी एआईबीई परीक्षा का नोटिफिकेशन देखा जा सकेगा। माना जा रहा है कि बार काउंसिल के एआईबीई एक्जाम दिसंबर 2025 में कराए जाएंगे। इस नोटिफिकेशन में बार काउंसिल की तरफ से सभी तरह की जानकारी दी जाएगी। इसमें योग्यता, गाइडलाइन, सिलेबस और परीक्षा का पूरा शेड्यूल होगा। जो परीक्षार्थी एआईबीई परीक्षा पास करेंगे, उनको ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट जारी करेगा।

तीन और पांच साल की कानून की पढ़ाई कर एलएलबी की परीक्षा पास कर किसी भी राज्य की बार काउंसिल में रजिस्टर्ड वकील बार काउंसिल ऑफ इंडिया के एआईबीई एक्जाम में बैठ सकेंगे। एआईबीई नोटिफिकेशन को डाउनलोड करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ऊपर दी गई दोनों में से एक वेबसाइट मे जाना होगा। इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ‘एआईबीई 20 नोटिफिकेशन 2025’ के लिंक पर क्लिक करना होगा। इस लिंक पर क्लिक करने के साथ ही एआईबीई नोटिफिकेशन का पीडीएफ खुल जाएगा। जिसमें सभी जानकारी होगी। एआईबीई परीक्षा के इस नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर रख सकते हैं। प्रतिभागियों को सलाह है कि वे एआईबीई परीक्षा फॉर्म भरते वक्त सावधानी बरतें।

एआईबीई परीक्षा का फॉर्म भरने के बाद ऊपर बताई गई बार काउंसिल ऑफ इंडिया की दोनों वेबसाइट पर लगातार चेक करते रहैं कि एआईबीई परीक्षा का एडमिट कार्ड और एक्जाम शेड्यूल कब जारी होता है। ध्यान रहे कि कानून में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले एआईबीई परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे। इसके अलावा एलएलबी पास अभ्यर्थी ने अगर अपने राज्य की बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया, तो वे भी बार काउंसिल ऑफ इंडिया की एआईबीई परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *