Bigg Boss 19 : अभिषेक बजाज के हाथ लगी कप्तानी, घरवालों से लेंगे चुन-चुन कर बदला!
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 दर्शकों को जमकर मनोरंजन का डेली डोज पड़ोस रहा है और यही कारण है कि इस ये रियलिटी शो टीआरपी रेटिंग में नंबर 1 की पोजीशन पर काबिज है। शो में पहला एलिमिनेशन भी हो चुका है और पहले एलिमिनेशन में नगमा मिरजकर और नतालिया शो से एविक्ट हो गए हैं। बिग बॉस हाउस के लास्ट वीक के कैप्टन अमाल मलिक रहे। अमाल की कैप्टेंसी में एक से बढ़कर एक धमाके देखने को मिले। अब घर में इस हफ्ते के कैप्टन चुने जाने के लिए फिर से कैप्टेंसी टास्क हुआ और इस टास्क में किस शख्श ने बाजी मारी है।
बिग बॉस सीजन 19 में इस हफ्ते घर के नए कैप्टन को चुनने के लिए टास्क हुआ। इस टास्क में सभी घरवालों ने हिस्सा लिया जिसके संचालक तत्कालीन कप्तान अमाल मालिक थे। टास्क में घरवालों को दो टीम में बांटा गया जहां उन्हें एक दूसरे का सोना लूटना था। अब इस टास्क में अभिषेक बजाज की टीम अच्छा परफॉर्म करती है और वो जीत जाते हैं, जिसके बाद अभिषेक बजाज घर के नए कैप्टन बन जाते हैं।
जैसा कि आपने देखा कि पहले दिन से अभिषेक बजाज को घर में टारगेट किया जाता रहा है फिर चाहे खाने को लेकर हो या किसी भी बात को लेकर हो। ऐसे में देखना लाजमी होगा कि अभिषेक अपनी कप्तानी से घरवालों और दर्शकों को कितना इम्प्रेस कर पाते हैं! अभिषेक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे लेकिन अब कैप्टन बनते ही अभिषेक इम्युनिटी हासिल कर इस हफ्ते एलिमिनेशन से सुरक्षित हो जाते हैं।
