एकता कपूर के शो नागिन-7 में नजर आएगी अक्षरा सिंह!, मिला लीड रोल
नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह का नाम काफी फेमस हैं। एक्ट्रेस फिल्में और गानों के जरिए फैंस का दिल जीतती रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में माता रानी के भक्ति गीत रिलीज किए है, जिसका नाम है- भोली सी मईया। गाने में अक्षरा सिंह सिंपल भक्त के रूप में दिख रही हैं और मां के दर्शन की प्यासी हैं लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जिससे फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ने वाली है। एक्ट्रेस अब टीवी सीरियल में भी अपना जलवा दिखाने वाली हैं। तो चलिए आपको पूरी बात बताते हैं।
नागिन-7 में आएगी नजर
अक्षरा सिंह एकता कपूर के शो नागिन-7 में लीड रोल में प्ले करेंगी और उनके अपोजिट होंगे नामिक पॉल।मतलब अब अक्षरा इच्छाधारी नागिन बन नागमणि के लिए लड़ने वाली हैं लेकिन एक्ट्रेस शो का हिस्सा होने वाली है,ये बात खुद एकता कपूर और अक्षरा सिंह को भी नहीं पता है। दरअसल सोशल मीडिया पर अफवाह फैल रही हैं कि एक्ट्रेस शो में लीड रोल प्ले करने वाली हैं लेकिन खुद अक्षरा सिंह इस खबर को लेकर हैरान हैं लेकिन साथ ही चाहती हैं कि काश ऐसा हो जाए..।
अम्बे हैं मेरी माँ फिल्म होगी रिलीज
अक्षरा ने सोशल मीडिया पर खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिस पर उन्होंने लिखा है- ये कब हुआ..न एकता कपूर को पता होगा न अक्षरा सिंह..चलो मेनिफेस्ट ही कर लेते हैं कि ऐसा हो जाए। बता दें कि अभी तक अक्षरा सिंह ने हिंदी टीवी सीरियल नहीं किया है लेकिन एकता कपूर के साथ काम करना सबका ड्रीम होता है क्योंकि एकता कपूर टीवी की स्टार हैं, जो हर किसी को हीरा बना देती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह को भी ये मौका मिलता है तो इससे अच्छा उनके फैंस के लिए क्या ही होगा। काम की बात करें तो एक्ट्रेस की नई फिल्म अम्बे हैं मेरी माँ” जल्द आने वाली है।
