June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शाहरुख और गौरी खान के खिलाफ आईआरएस अफसर समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका पर अदालत ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। आईआरएस अफसर समीर वानखेड़े ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के खिलाफ जो मानहानि याचिका दायर की है आज उस पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने याचिका पर सवाल उठाते हुए उनसे पूछा कि यह मामला किस तरह से दिल्ली में विचारणीय है, याचिका को यहां क्यों दायर किया है? इस पर वानखेड़े के वकील संदीप सेठी ने कहा, हम शिकायत में संशोधन करेंगे। दिल्ली हाईकोर्ट ने अब उन्हें संशोधित आवेदन दायर करने के लिए समय दिया उसके बाद केस की अगली सुनवाई होगी। समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया है कि नेटफ्लिक्स पर प्रसारित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल किया गया है।

दरअसल वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का निर्माण शाहरुख खान और गौरी खान के स्वामित्व वाली कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने किया है। जबकि शाहरुख और गौरी के बेटे आर्यन खान ने इसका निर्देशन किया है। समीर वानखेड़े का कहना है कि इस सीरीज में एक शख्स को एनसीबी का अफसर बताया गया है जो बॉलीवुड की एक पार्टी में छापा मारने पहुंचता है। इसमें झूठे अपमानजनक और गलत तथ्यों को दिखाया गया है। समीर ने वेब सीरीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए दो करोड़ रुपए मानहानि का दावा किया है। समीर वानखेड़े ने कहा है कि वो इन दो करोड़ रुपयों को मुंबई के टाटा कैंसर अस्पताल में दान कर देंगे।

आपको बता दें कि समीर वानखेड़े और शाहरुख खान के बीच विवाद काफी पुराना है। दरअसल 2021 जब समीर वानखेड़े ने एक पार्टी में छापा मारा था तो वहां से आर्यन खान को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसी दौरान शाहरुख के साथ समीर की कुछ खटपट हो गई थी। यह मामला काफी दिनों तक हाईलाइट रहा था। आर्यन से जुड़ा मामला मुंबई हाईकोर्ट और एनडीपीएस से संबंधित विशेष अदालत के समक्ष अभी भी विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *