April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

व्लादिमीर पुतिन ने की नरेंद्र मोदी की तारीफ, भारत को अमेरिकी टैरिफ घाटे से उबारने के लिए उठाएंगे कदम

नई दिल्ली। रूस और भारत की दोस्ती जगजाहिर है जो कई देशों को खटकती है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की की खुलकर तारीफ करते हुए अमेरिका और अन्य देशों को एक संदेश दिया है। पुतिन ने कहा कि मोदी बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं। उनके लिए भारत का हित सबसे ऊपर है, वो सबसे पहले देश के लिए सोचते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कभी भी ऐसा फैसला नहीं करेंगे, जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ हो। इसी के साथ पुतिन ने यह भी कहा कि भारत एक स्वाभिमानी देश है और वो किसी के दबाव में झुकने वाला नहीं है।

व्लादिमीर पुतिन ने दिसंबर में प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। इसी के साथ उन्होंने उन्होंने अपनी सरकार को निर्देश दिया कि भारत के साथ व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। रूस के दक्षिणी शहर सोची में आयोजित वल्दाई डिस्कशन क्लब में अपनी बात रखते हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि भारत रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है जिसकी वजह से उसे अमेरिकी टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए रूस अब भारत से ज्यादा कृषि उत्पाद, दवाइयां और अन्य उत्पाद खरीदने की योजना बना रहा है इससे दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन बेहतर होगा।

इसके साथ ही पुतिन ने भारत पर टैरिफ लगाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की निंदा की। पुतिन बोले, रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से भारत पर अमेरिका ने टैरिफ लगाया है जबकि वो खुद हमसे यूरेनियम खरीदता है। पुतिन ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ दबाव के बावजूद भारत झुका नहीं और रूस से तेल खरीदना जारी रखा इससे स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र की भारत की छवि और भी मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *