April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता क्या कहलाता है : गीतांजलि के साथ नहीं रहना चाहता अरमान, कियारा-अभीर की बढ़ रही नजदीकियां

नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में आज अरमान और गीतांजलि मंदिर गए हैं। गीतांजलि ने अभीरा से मदद मांगी कि वो अरमान और उसकी शादी सफल बनाने में उसकी मदद करें। उधर अभीर और कियारा भी एकदूसरे के करीब आ रहे हैं। आज सीरियल में अभीरा के दिल की बात अरमान सुनने वाला है तो चलिए बताते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड का पूरा हाल…

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है गीतांजलि और अरमान से जो आज पूजा करने के लिए मंदिर जाते हैं जहां गीतांजलि भगवान से मांगती है कि अरमान उसके प्यार की कद्र करने लगे जबकि अरमान भगवान के सामने में ये स्वीकार करता है कि उसे गीतांजलि के साथ नहीं रहना। अब आज अभीरा के रिजॉर्ट में काफी सारे गेस्ट आ जाते हैं जो बारिश से बचते हुए रिजॉर्ट में पहुंचते हैं। यहां सारे गेस्ट अभीरा का खाना खाकर और अभीरा की हॉस्पिटैलिटी से काफी इम्प्रेस होते हैं और अच्छा-अच्छा रिव्यू वेबसाइट पर देकर जाते हैं।

दूसरी तरफ आज डाइटिंग के चक्कर में तान्या बेहोश हो जाती है। वहीं अभीर कियारा के लिए काफी कंसर्न है जो कियारा को अब काफी अच्छा लग रहा है। कियारा और अभीर एक दूसरे से बातें करते रहते हैं। दोनों ही एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। हालांकि ये बातें फ़िलहाल तान्या के अलावा घर में किसी को नहीं पता है। अब आगे आने वाले एपिसोड में अरमान और अभीरा की जिंदगी में होने वाला है कुछ ऐसा जिसके बाद इनदोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *