June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, CM शिवराज ने जताया दुख, जांच के दिए आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के परिसर स्थित कमला नेहरु अस्पताल के बच्चा वार्ड में सोमवार की रात को अचानक लगी आग से चार बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आवास पर आयोजित भोज को निरस्त कर दिया है। वही पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। राज्य सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए है और पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान भी किया है। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख लोकेंद्र पाराशर ने बताया है कि कमला नेहरु अस्पताल में दुर्घटना के चलते कुछ बच्चों की दुखद मृत्यु के कारण मुख्यमंत्री चौहान ने अपने निवास पर आज आयोजित दोपहर के भोज को निरस्त कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने इस हादसे पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। सरकार बचाव व राहत कार्य के सभी आवश्यक इंतजाम करे। इस दुखद घटना के बाद से भर्ती बच्चों के परिजन बेहाल है। सरकार भर्ती बच्चों के अन्य अस्पतालो में इलाज की समुचित व्यवस्था करे। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बच्चे सकुशल हो।”

उन्होने इस हादसे की जांच की मांग करते हुए कहा कि,इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच हो , जिम्मेदार दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *