March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिसंबर में शादी कर रहे हैं विक्की और कैटरीना, कबीर खान के घर हुआ रोका

नई दिल्ली। बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के किस्से हर किसी की जुबान पर हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक-दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने इसी साल दिसंबर के महीने में शादी करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स मे इस बात को लेकर भी दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान में सात फेरे लेंगे और एक-दूसरे के साथ घर बसाएंगे।

सामने आ रही खबरों के मुताबिक दोनों की शादी की प्री-वेडिंग फंक्शन भी शुरू किए जा चुके हैं। कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रोके की रस्म भी पूरी कर ली है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कैटरीना कैफ के एक फ्रेंड ने बताया कि दोनों का रोका हो गया है। कहा जा रहा है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रोके की रस्म कबीर खान के घर पर की गई है। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इन खबरों की आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है।

वहीं इस कपल की शादी की खबर सामने आने के बाद इनके फैंस भी काफी खुश हैं। साथ ही उतने हैरान भी हैं, क्योंकि उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि इन दोनों ने इसी साल इतनी जल्दी शादी करने का फैसला क्यों किया है? इस मामले में सूत्रों का कहना है कि विक्की कौशल ने अपनी होने वाली पत्नी कटरीना कैफ के कहने पर ही इस साल शादी करने का फैसला किया है। कैटरीना के कहने पर ही विक्की ने इस साल सात फेरे लेने का फैसला लिया है।

सूत्र की मानें तो ‘कटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर एकदम क्लियर हैं। कि शादी में उन्हें क्या पहनना है और कहां शादी करनी है? कैटरीना कैफ ने यह सारा प्लान पहले ही तय किया हुआ है। इसी वजह से वह राजस्थान में शादी कर रही हैं। दिसम्बर के अलावा कटरीना कैफ और विक्की कौशल को मई 2022 में भी शादी करने का ऑप्शन मिला था लेकिन बॉलीवुड की बार्बी गर्ल ने यह ऑप्शन इसीलिए ठुकरा दिया क्योंकि वो सर्दियों में शादी करना चाहती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *