February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सिंगर स्वाति मिश्रा की शादी में अक्षरा सिंह ने जमाया रंग, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता आलम ये है कि जहां भी जाती है उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह के फैंस उनकी वीडियोज और फोटोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं, ऐसे मे अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट फोटोज़ शेयर की है।

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें लोक गायिका स्वाती मिश्रा की शादी से हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस फोक सिंगर प्रिया मलिक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी लेटेस्ट तस्वीर में ऑरेंज कलर के कॉर्ड सेट में नजर आ रही हैं। ये तस्वीर स्वाती मिश्रा के मेहंदी सेरेमनी की है। तस्वीर में एक्ट्रेस मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह स्वाति मिश्रा की शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस स्वाति मिश्रा उनके पति, आरजे अंजलि और प्रिया मलिक के सत्य एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस शादी में रॉयल ब्लू कलर के लहंगे में शिरकत की थी। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। नेटिजन्स अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ” हमर तिरछी नजर” हाल ही में रिलीज किया गया। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। गाने के बोल चंदन यदुवंशी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। गाने के वीडियो मे अक्षरा के कातिल डांस स्टेप देख आप भी एक बारे को थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed