“बहुरानी” बनी आम्रपाली दुबे, अपनी अदाओं से बनाया नेटिजंस को दीवाना
नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे के फैंस उनकी नई फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक लेटेस्ट वीडियो शेयर की है चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास:
आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट वीडियो शेयर की है। वीडियो में एक्ट्रेस भोजपुरी गाने “लाखों में एक बहुरानी” पर रील बना रही हैं। एक्ट्रेस की अदाएं और नज़ाकत इस रील वीडियो में देखते ही बन रही है। वीडियो में एक्ट्रेस शर्माती हुई नजर आ रही हैं। रील वीडियो शेयर कर आम्रपाली ने कैप्शन में लिखा है – “ बहुरानी”
लुक की बात करें तो एक्ट्रेस हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। इसके साथ सिंदूर, टिकुली और मंगलसूत्र आम्रपाली दुबे की खूबसूरती में चार चाँद लगाते नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस की वीडियो पर उनके फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में आम्रपाली दुबे का नया गाना ”बिटिया पराई होली” आज रिलीज किया गया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेशलाल यादव उर्फ़ निरहुआ नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में शादी का कांसेप्ट फिल्माया गया है जहां दुल्हन बनी हैं आम्रपाली दुबे और उनके दूल्हे के रूप में निरहुआ नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में हल्दी, मेहंदी, शादी की रश्मों से लेकर विदाई तक को बड़े ही खूबसूरती से फिल्माया गया है जिसे सुनकर किसी का भी मन भावुक हो जाएगा।
