April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का आया पहला बयान, जानिए क्या-क्या कहा?

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद इंस्टाग्राम पर पहली बार इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। स्मृति मंधाना ने बयान में पलाश मुच्छल का नाम लिए बगैर बताया है कि उनकी शादी कैंसल हो गई है। स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2023 को होनी थी, लेकिन उससे पहले संगीत सेरेमनी के दौरान ही स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई। उनको अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। जिसके बाद स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी नहीं हुई। शादी टलने के बाद पलाश की तबीयत भी बिगड़ी और उनको भी अस्पताल में कई दिन रहना पड़ा।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह की चर्चाएं भी हुईं। पलाश मुच्छल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऐसी चर्चाएं करने वालों को फटकार लगाई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है। वहीं, स्मृति मंधाना ने कहा है कि पिछले कुछ हफ्ते से मेरी जिंदगी के बारे में तमाम अंदाजे लगाए जा रहे हैं। मुझे लगता है कि मेरे लिए बोलना जरूरी है। स्मृति ने लिखा है कि वो बहुत प्राइवेट इंसान हैं। फिर उन्होंने शादी कैंसल होने की बात लिखी है। साथ ही स्मृति मंधाना ने लिखा है कि वो इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हैं। बाकी सभी से यही गुजारिश है।

स्मृति मंधाना ने अपने बयान में अपने समर्थकों और फैंस से गुजारिश की है कि वे दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें। स्मृति ने लिखा है- हमें अपनी रफ्तार से आगे बढ़ने का मौका दें। भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी ने बयान में ये भी लिखा है कि हम सभी के पीछे बड़ा मकसद है। मेरे लिए वो हमेशा अपने देश को सबसे ऊंचे स्तर पर रिप्रेजेंट करना रहा है। स्मृति मंधाना ने उम्मीद जताई है कि जब तक हो सके वो भारत के लिए खेलती रहेंगी। ट्रॉफी जीतती रहेंगी। उन्होंने कहा है कि फोकस हमेशा वो ही रहने वाला है। स्मृति मंधाना ने समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि अब आगे बढ़ने का वक्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *