April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पीएम नरेंद्र मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से किया गया सम्मानित, दोनों देशों के बीच हुई एफटीए डील

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया गया। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद ने मस्कट स्थित अल बराका पैलेस में भारतीय प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उसके बाद उन्हें अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा। इससे पहले यह सम्मान इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ, महारानी मैक्सिम, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला को दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाला यह 29वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले इथियोपिया ने भी पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया था।

पीएम मोदी और ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान भारत और ओमान के बीच फ्री टेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर भी साइन हुए। यह समझौते भारत-ओमान द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस समझौते का उद्देश्य विभिन्न प्रकार के उत्पादों पर शुल्क कम करना है, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। भारत-ओमान फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) से टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी, एग्रोकेमिकल, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स में नए अवसर पैदा होंगे। भारत मुख्य रूप से खनिज ईंधन, रसायन, बहुमूल्य धातुएं, लोहा और इस्पात, अनाज, जहाज, नावें, इलेक्ट्रिकल मशीनरी, बॉयलर, चाय, कॉफी, मसाले, कपड़े और खाद्य पदार्थ ओमान को निर्यात की करता है।

इस समझौते से भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और MSME सेक्टर को मजबूती मिलेगी। इससे पहले भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत बड़े फैसले लेता है, तेजी से निर्णय करता है, बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ता है। एक तय टाइमलाइन में रिजल्ट लाकर ही दम लेता है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है। भारत का UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट सिस्टम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *