February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

थाईलैंड-कंबोडिया बॉर्डर पर थाई सेना ने गिराई भगवान विष्णु की मूर्ति, भारत ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद जारी है। इस दौरान दोनों देशों के बॉर्डर पर स्थित भगवान विष्णु की एक बड़ी मूर्ति को 22 सितंबर को थाई सेना के द्वारा बुलडोजर से ढहा दिया गया। 30 फीट ऊंची इस मूर्ति को 2014 में स्थापित किया गया था। थाई सेना द्वारा भगवान विष्णु की मूर्ति गिराए जाने को लेकर कंबोडियाई सरकार नाराजगी जता चुकी है। वहीं अब भारत ने भी थाई सेना के इस कृत्य पर आपत्ति दर्ज कराई है। दूसरी तरफ थाईलैंड के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए हिंदू समुदाय के लोगों अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

हिंदू देवता की प्रतिमा को गिराए जाने के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें हाल ही में एक हिंदू धार्मिक देवता की प्रतिमा को गिराए जाने की खबरें मिली हैं, जो थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद से प्रभावित क्षेत्र में स्थित थी। हिंदू और बौद्ध देवी-देवताओं को इस क्षेत्र के लोग हमारी साझा सभ्यतागत विरासत के हिस्से के रूप में अत्यंत श्रद्धापूर्वक पूजते हैं। क्षेत्रीय दावों के बावजूद, इस तरह के अपमानजनक कृत्य दुनिया भर के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं और इन्हें नहीं होने देना चाहिए। हम एक बार फिर दोनों पक्षों से संवाद और कूटनीति की ओर लौटने, शांति बहाल करने और आगे किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि और संपत्ति एवं विरासत को नुकसान से बचाने का आग्रह करते हैं।

आपको बता दें कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच इसी साल जून में जून में जंग छिड़ गई हुई थी। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता के बाद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों के बीच बिना शर्त सीजफायर करा दिया था। लेकिन दिसंबर में एक बार तनातनी हो गई और जंग की नौबत आ गई जिसमें दोनों देशों के 40 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 10 लाख से ज्यादा को पलायन करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *