February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से किया सम्मानित

नई दिल्ली। भारत के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है। क्रिकेट की पिच पर अपने बल्ले का कमाल दिखाते हुए वैभव कई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और कई रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज हो चुके हैं। वैभव की इसी प्रतिभा को देखते हुए उनको प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैभव सूर्यवंशी को देश के सबसे बड़े बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। वैभव अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम स्क्वाड का हिस्सा हैं।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में वैभव को सम्मानित किया गया। बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। वैभव राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंद में शानदार शतक लगाकर सुर्खियों में छा गए थे। आईपीएल के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा यह सबसे तेज शतक था। वैभव ने अंडर-19 एशिया कप में खेलते संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 171 रनों की धुंआधार पारी खेली थी।

अभी हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया। इसी के वैभव साथ लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उस पारी में वैभव सूर्यवंशी ने 84 गेंदें खेलीं और 190 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। इसी के साथ उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने के एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। वीर बाल दिवस के मौके पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 20 बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाले हर बच्चे को एक मेडल और सर्टिफिकेट के साथ एक लाख रुपए की धनराशि भी दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *