March 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘मुस्लिम होटल’ में थूककर रोटी बना रहा था शख्स , वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते है। कुछ मजेदार, टेलेंट वाले तो कुछ गुनाह के भी वीडियो सोशल मीडिया के जरिये सामने आते है। इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स तंदूर रोटी बना रहा है जिसमें वो सेंकने से पहले रोटी पर थूकता दिखाई दे रहा है। दावा किया गया कि ये वीडियो गाजियाबाद के एक मुस्लिम होटल का है।

रोटी बनाते वक्त आटे पर थूक रहा था शख्स 

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स तंदूर रोटी बनाते वक्त रोटी पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में दावा किया गया कि ये वीडियो गाजियाबाद के लोनी के मुस्लिम होटल का है। सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी हरकत आई आई और पुलिस ने वीडियो जारी कहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर जब हमने पड़ताल शुरू की तो हमारी लोनी स्थित एक मुस्लिम होटल तक पहुंची जहां से पूछताछ के लिए आरोपी शख्स को थाने लाया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस 

गाजियाबाद पुलिस द्वारा जारी किये गये वीडियो में कहा गया है कि एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवक रोटी बनाते हुए वक्त थूककर तंदूर में डाल रहा है। जब वीडियो के विषय में जाँच की गई तो पाया कि थाना कोतवाली लोनी स्थित बंथला फ्लाईओवर के पास में है। एक मुस्लिम होटल के नाम होटल संचालित होता है। युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोप के मुताबिक़ जाँच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी कि भावना आहत ना हो।

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह का कोई वायरल वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें ऐसे ही किसी होटल, भंडारे के खाने में थूकते हुए देखा गया है। कुछ लोग के प्रति कार्रवाई भी हुई है। इसी कड़ी में अब गाजियाबाद के मुस्लिम होटल में रोटी पर थूककर तंदूर में सेंकने का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मामले को संज्ञान में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *