February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नए साल के मौके पर स्विटजरलैंड के भीड़ भरे बार में जोरदार धमाका, तमाम लोगों के हताहत होने की खबर

क्रांस मोंटाना। नए साल पर स्विटजरलैंड के एक भीड़भाड़ वाले बार में जोरदार धमाका हुआ है। स्विटजरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर के इस बार में नए साल के मौके पर बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। अचानक हुए धमाके में बार में मौजूद लोगों में से कई के मारे जाने और घायल होने की खबर है। हालांकि, अधिकारियों ने खबर लिखे जाने तक बार में हुए धमाके में मरने और घायल होने वालों की संख्या की जानकारी नहीं दी थी।

स्विटजरलैंड के वलाई के दक्षिण-पश्चिम कैंटोन की पुलिस ने मीडिया को बताया कि बार में धमाके की वजह की पड़ताल की जा रही है। अभी धमाके की वजह का पता नहीं चला है। जानकारी के मुताबिक तड़के बार में धमाका हुआ। पुलिस के प्रवक्ता गैटन लैथियन ने मीडिया को बताया कि बार में धमाके से तमाम लोगों के हताहत होने का अंदेशा है। लैथियन ने कहा कि धमाका अचानक हुआ। किस वजह से धमाका हुआ, पुलिस उसकी जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर स्विटजरलैंड के क्रांस मोंटाना में हुए धमाके का वीडियो भी वायरल है। इसमें धमाके के बाद वहां चीखपुकार मचने और आग की लपटें देखी जा सकती हैं। स्विटजरलैंड में अभी तक कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है। ऐसे में अभी पुलिस इस तरफ इशारा करने में हिचक रही है। माना जा रहा है कि जांच के बाद जल्दी ही बार में हुए धमाके के कारणों की जानकारी स्विटजरलैंड पुलिस की ओर से दी जाएगी। बता दें कि यूरोप के बेल्जियम समेत कई जगह पहले आतंकी हमले हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *