February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईरान के मौजूदा हालात को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नई दिल्ली। ईरान में इन दिनों सत्ता विरोधी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प में लगभग 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। हालात दिन पर दिन बिगड़ रहे हैं। इसी के मद्देजनर भारत ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

साथ ही ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और पहचानकर्ताओं को उचित सावधानी बरतने, विरोध प्रदर्शनों वाले क्षेत्रों से बचने और समाचारों के साथ-साथ तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी नजर रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा ईरान में रेजिडेंट वीजा पर रह रहे भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्होंने पहले से भारतीय दूतावास में पंजीकरण नहीं कराया है तो पंजीकरण करा लें। आपको बता दें कि ईरान में बढ़ती महंगाई और आर्थिक कारणों की वजह से सरकार विरोधी प्रदर्शन धीरे धीरे रौद्र रूप ले रहा है। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जगह जगह पर मौजूद है और डेथ टू डिक्टेटर तथा मुल्ला देश छोड़ो जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। अभी हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को खुली धमकी दी थी।

ट्रंप ने कहा था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर अगर ईरान सरकार ने गोलियां चलवाईं और उन्हें बेरहमी से मारा गया है, जो कि ईरान अभी तक करता आया है तो ईरानी लोगों की मदद के लिए अमेरिका को आगे आकर एक्शन लेना पड़ेगा। ट्रंप ने कहा था कि हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं। ट्रंप की इस धमकी पर खामेनेई के करीबी सलाहकार और ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी ने जवाब देते हुए कहा था कि हमारे आंतरिक मामलों में दखल देना पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैलाने जैसा है। अमेरिका को अपने सैनिकों की परवाह करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *