अपने से आधी उम्र की ”मिस्ट्री गर्ल” के साथ गोवा में एन्जॉय कर रहे कार्तिक आर्यन! फोटो वायरल होते ही किया अनफॉलो
नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। हालांकि कार्तिक आर्यन के इस बार सुर्ख़ियों मे आने की वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल में कार्तिक आर्यन वेकेशन मनाने पहुंचे थे लेकिन इस वेकेशन से कार्तिक की कुछ तस्वीरें लीक हो गई जिसके बाद से अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। एक्टर की डेटिंग लाइफ एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गई है और कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस एक 18 साल की लड़की के साथ हैं।
दरअसल, बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन फ़िलहाल गोवा में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। इस दौरान कार्तिक ने अपने रिजॉर्ट से एक खूबसूरत तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, तब तक मामला बिलकुल सही था। लेकिन तभी रेडिट यूजर्स ने कुछ ऐसा ढूंढ निकाला जिसने सबका ध्यान खींचा। दरअसल रेडिट यूजर्स द्वारा दवा किया गया कि कार्तिक जिस समय गोवा में थे, ठीक उसी दौरान ग्रीस की रहने वाली एक मॉडल/इन्फ्लुएंसर भी उसी लोकेशन से तस्वीरें पोस्ट कर रही थीं।
कार्तिक ने जो तस्वीर पोस्ट की और उस इन्फ्लुएंसर ने जो तस्वीर पोस्ट की दोनों एक ही लोकेशन पर ली गई थी। दावा किया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन इस इन्फ्लुएंसर को फॉलो भी कर रहे थे लेकिन जैसे ही फोटोज लीक हुई अब एक्टर ने इस इन्फ्लुएंसर को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि इन सब में ध्यान देने लायक बात ये है कि इस इन्फ्लुएंसर ने हाल ही में अपना 18वां जन्मदिन मनाया है और कार्तिक आर्यन 35 वर्ष के हैं। ऐसे में एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है।
कार्तिक आर्यन अक्सर अपने रिलेशनशिप स्टेटस के सवाल पर चुप्पी साध लेते हैं। ऐसे में आय-दिन उनके लिंकअप की खबरे वायरल होती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही मे धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ”मैं तेरा तू मेरी तू मेरी मैं तेरा” में नजर आये थे। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी थीं।
