February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ख़ुशी कपूर और वेदांग रैना का टूटा रिश्ता, 2 साल की डेटिंग के बाद हुए अलग!

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और एक्टर वीर पहाड़िया के ब्रेकअप के बाद अब बॉलीवुड के गलियारों से एक और सेलेब कपल का रिश्ता टूटने की ख़बरें आ रही हैं। ये कपल कोई और नहीं बल्कि जान्हवी कपूर की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस ख़ुशी कपूर हैं। जी हां, ख़बरों की माने तो ख़ुशी कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ख़ुशी कपूर ने अपने कथित बॉयफ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर वेदांग रैना से ब्रेअकप कर लिया है। खुशी और वेदांग के रिश्ते को लेकर दावा किया जा रहा है कि करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ख़ुशी और वेदांग अब अलग हो गए हैं। इस ब्रेकअप का दावा फिल्म जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने लिखा कि खुशी और वेदांग अब कपल के तौर पर साथ नहीं हैं। हालांकि, दोनों के अलग होने की वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही खुशी कपूर या वेदांग रैना की तरफ से इस खबर पर कोई रिएक्शन दिया गया है।

बता दें कि ख़ुशी कपूर और वेदांग रैना ने कभी पब्लिकली अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया था लेकिन अप्रैल 2025 में खुशी ने एक खास नेकपीस पहना था, जिसमें V और K के साथ एक हार्ट बना हुआ था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए गए कि खुशी ने इशारों-इशारों में अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया है।

वहीं वेदांग ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और खुशी के बॉन्ड को लेकर हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा था, “खुशी के साथ काम करना बहुत आसान और मजेदार था। हमारे बीच अपने आप एक अपनापन है। हमारा रिश्ता सहज और सच्चा है और ये कनेक्शन इस कैंपेन में साफ दिखता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed